हरियाणा

Haryana : हादसे में 3 युवकों की मौत, कार के उड़े परखच्चे

Sarita
28 May 2025 8:50 AM IST
Haryana : हादसे में 3 युवकों की मौत, कार के उड़े परखच्चे
x
Haryana हरियाणा: राजपुरा के नजदीक गांव घग्गर सराय के पास सड़क हादसे में अंबाला छावनी के तीन युवकों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दरअसल, अंबाला छावनी के ट्रिब्यून कॉलोनी निवासी प्रियांशु, सैनिक नगर निवासी खुशविंदर, एकता विहार निवासी अभिराज और अंबाला छावनी निवासी मनन कपूर स्कोडा कार में राजपुरा से अंबाला जा रहे थे तभी कार अनियंत्रित होकर पहले फुटपाथ से टकराई और फिर सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में प्रियांशु, खुशविंदर और अभिराज की मौत हो गई। जबकि मनन की हालत गंभीर देखते हुए उसे पहले एमएम सद्दोपुर में भर्ती कराया गया।
इसके बाद उसे अंबाला शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चारों युवक पटियाला चितकारा यूनिवर्सिटी के थे। हादसा इतना भीषण था कि कार में फंसे युवकों को राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया। थाना शंभू (पंजाब) के जांच अधिकारी किशन चंद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार डिवाइडर से टकराई और फिर ट्रक से जा टकराई।
Next Story