
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा के पलवल में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा पलवल के होडल-नूह रोड पर गांव उटावड़ में कब्रिस्तान के पास हुआ। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतकों की पहचान वाहिद और राहुल के रूप में हुई है। घटना के वक्त रूपड़ा गांव निवासी उस्मान अपनी बाइक के पास खड़ा था।
ईद के लिए दर्जी से कपड़े लेकर वाहिद और राहुल वहां आए थे। तीनों बातें कर रहे थे। इसी दौरान हाथी की तरफ से तेज गति से आ रहे एक कैंटर ने वाहिद और राहुल को टक्कर मार दी। उस्मान ने कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। दोनों मृतक बढ़ई का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उटावड़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस फरार कैंटर चालक की तलाश कर रही है।
TagsHaryanaसड़क3 दोस्तकैंटरटक्कर2 मौत Haryanaroad3 friendscantercollision2 diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





