
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा के रोहतक जिले में बुधवार को सीवर के मैनहोल में गिरकर तीन पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना घर के बाहर गली में सीवर का ढक्कन हटाते समय हुई। पहले एक बेटा गिरा। उसे बचाने के लिए भाई और पिता भी सीवर में उतरे, लेकिन वापस नहीं लौटे।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को सीवर से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। फिलहाल तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है।
यह मामला रोहतक के माजरा गांव का है। मृतकों की पहचान महाबीर सिंह और उनके दो बेटों दीपक और लक्ष्मण के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आशंका है कि तीनों की मौत सीवर में जहरीली गैस के कारण हुई है।
TagsHaryanaसीवेजमैनहोल3 पिता-पुत्रोंमौतचीख-पुकारHaryanasewagemanhole3 father-sonsdeathscreams and criesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





