हरियाणा

Haryana:हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया 2.72 लाख क्यूसेक पानी

Sarita
2 Sept 2025 8:48 AM IST
Haryana:हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया 2.72 लाख क्यूसेक पानी
x
Haryana हरियाणा: पंजाब-हरियाणा में भारी बारिश के बाद यमुना ने भी रौद्र रूप धारण कर लिया है। इस मानसून में पहली बार नदी का जलस्तर बाढ़ के करीब पहुँच गया है। रविवार सुबह हथिनी कुंड बैराज से 2 लाख 72 हज़ार 751 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया और जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसके बाद दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। सोमवार सुबह 3 बजे यमुना का जलस्तर 97,869 क्यूसेक दर्ज किया गया। इसके बाद सुबह 4 बजे यह 1.65 लाख क्यूसेक और 5 बजे 2.10 लाख क्यूसेक पहुँच गया। शाम 6 बजे यह बढ़कर 2.38 लाख क्यूसेक और सुबह 7 बजे 2.72 लाख क्यूसेक पहुँच गया। ढाई लाख क्यूसेक के बाद स्थिति बाढ़ की मानी जा रही है।
सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता आर.एस. मित्तल ने बताया कि हथिनी कुंड बैराज से 2.40 लाख क्यूसेक से ज़्यादा पानी छोड़ा गया है, जिसे हाई फ्लड की श्रेणी में माना जा रहा है। इसे देखते हुए हरियाणा के विभिन्न ज़िलों और दिल्ली प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह पानी अगले 48 घंटों में दिल्ली पहुँच जाएगा, जहाँ बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं।
स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश और हरियाणा में नहरों की आपूर्ति पूरी तरह से रोक दी गई है। अब सारा पानी सीधे यमुना नदी में छोड़ा जा रहा है, जिसका असर नदी से सटे हरियाणा के कई ज़िलों पर पड़ेगा। अधिकारियों का कहना है कि यमुना के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है, जिससे हथिनी कुंड बैराज पर जलस्तर और बढ़ सकता है। ऐसे में दिल्ली और आसपास के इलाकों को अलर्ट रहना होगा।
Next Story