हरियाणा

Haryana:दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत,पसरा मातम

Sarita
4 Feb 2026 6:30 AM IST
Haryana:दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत,पसरा मातम
x
Haryanaहरियाणा: गन्नौर में हुए एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। यहां मोटरसाइकिल जीटी पर खड़े बोलेरो पिकअप से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घर मे खुशियों का माहौल था, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। फिलहाल पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।जानकारी अनुसार मृतक 22 वर्षीय रोहित है, जोकि कोहिनूर कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत था। वह घने कोहरे के बीच रोजाना की तरह बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। जब वह जीटी रोड स्थित बाल भवन स्कूल के सामने फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो वहां गलत दिशा में खड़ी बोलेरो पिकअप से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद रोहित सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने गलत दिशा में बाइक खड़ी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Next Story