हरियाणा

Haryana: भीषड़ सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत

Sarita
8 May 2025 10:05 AM IST
Haryana: भीषड़ सड़क हादसे में  2 युवकों की मौत
x
Haryana हरियाणा: क्षेत्र के चंदलाना गांव में बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। चारों युवक झज्जर के धुलेड़ा गांव से अर्टिगा कार में सवार होकर अंबाला के बटेरी गांव में शादी में जा रहे थे। जैसे ही वे नेशनल हाईवे 152-डी पर टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो आगे चल रहा ट्रक अचानक हल्के वाहनों की लेन में आ गया। इससे उनकी कार सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई।
घटना की सूचना मिलने पर ढांड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों व घायलों को सिविल अस्पताल कैथल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दो युवकों अजय (20) व रौनक (21) को मृत घोषित कर दिया तथा दो को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। ढांड थाने के जांच अधिकारी बलजोर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक अजय के पिता विकास की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
Next Story