
x
Haryana हरियाणा : हरियाणा के अंबाला से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां दो साल की एक मासूम बच्ची रेलवे कॉलोनी में अकेली रोती हुई मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने संरक्षण में लिया। फिलहाल चाइल्ड वेलफेयर विभाग बच्ची के परिजनों की तलाश में जुटा है।
मामला अंबाला कैंट के पड़ाव थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे कॉलोनी में एक दो वर्षीय बच्ची अकेली बैठी रो रही है। आसपास मौजूद लोगों ने जब बच्ची को देखा तो तुरंत पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित अपने साथ ले गई। काफी देर तक आसपास के इलाके में उसके परिजनों की तलाश की गई, लेकिन कोई भी बच्ची को पहचानने या लेने नहीं आया।
इसके बाद पुलिस ने बच्ची को बाल संरक्षण की प्रक्रिया के तहत चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल बच्ची सुरक्षित है और उसकी देखभाल की जा रही है। जानकारी देते हुए चाइल्ड वेलफेयर की चेयरपर्सन रंजीता ने बताया कि ये बच्ची मिली है जिसके परिजनों की तलाश की जा रही है उन्होंने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि अगर कोई इस बच्ची को पहचानता है तो संपर्क करे।
TagsHaryanaरेलवे कॉलोनीबच्चीRailway ColonyGirl जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





