
x
Haryana हरियाणा: शहर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में 2 नाबालिग लड़कों द्वारा 5 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि वह शहर की एक कॉलोनी में किराए पर रहती है. वहां पर कुछ अन्य परिवार भी किराए पर रह रहे हैं. जब महिला कपड़े सुखाने के लिए ऊपर गई तो उसकी 5 साल की बेटी के साथ यहीं पर किराए पर रह रहे दूसरे परिवार के 2 लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया, जिनकी उम्र 10 से 12 साल के बीच है. इस घटना की शिकायत पुलिस को दी गई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है|
पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया है. इस मामले में मेडिकल के बाद बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों नामजद नाबालिग भाइयों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस संबंध में जांच अधिकारी महिला सब इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है और शिकायत के आधार पर उन्होंने केस दर्ज कर इस मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।
TagsHaryanaनाबालिगभाइयोंमासूमदुष्कर्मHaryanaminorbrothersinnocentrapeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





