हरियाणा

Haryana: एक ही परिवार के 2 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए

Sarita
2 Jun 2025 9:32 AM IST
Haryana: एक ही परिवार के 2 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए
x
Haryana हरियाणा: पंचकूला में कोरोना ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सेक्टर 21 में एक महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब सेक्टर 12ए में एक ही परिवार में मां-बेटा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इन दोनों मरीजों की जानकारी ले रहा है। डॉक्टर की सलाह पर दोनों की निजी अस्पताल में जांच कराई गई, जिसमें कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई। दोनों की हालत स्थिर है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार दोनों मरीजों को घर पर ही आइसोलेशन में रखा गया है।
दोनों में से किसी ने हाल ही में कोई यात्रा नहीं की है। इससे पहले गुरुवार को सेक्टर 21 की 29 वर्षीय महिला में कोविड-19 की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संदिग्ध कोरोना मरीजों की जांच के लिए आरटी पीसीआर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही नोडल अधिकारी मरीजों की जानकारी ले रहे हैं और अस्पताल में फ्लू कॉर्नर, ऑक्सीजन, आइसोलेशन वार्ड, पीपी किट और मास्क की व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे हैं।
Next Story