हरियाणा

Haryana : सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत, कार के उड़े परखच्चे

Sarita
10 April 2025 9:06 AM IST
Haryana  : सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत, कार के उड़े परखच्चे
x
Haryana हरियाणा: हांसी में बुधवार देर रात हांसी-तोशाम रोड पर गांव हाजमपुर के पास बड़ा हादसा हो गया जिसमें दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों को कार के शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान हांसी के गांव ढाणा खुर्द निवासी 22 वर्षीय मंजीत और सिवानी के गांव घंघाला निवासी 30 वर्षीय नवीन के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार दोनों अच्छे दोस्त थे और पिछले 6 महीने से हांसी में किराए पर दुकान लेकर कंप्यूटर रिपेयर का काम कर रहे थे, लेकिन दोनों को काम पसंद नहीं आ रहा था। बुधवार को नवीन दुकान का सामान लेकर अपने गांव घघाला लौट रहा था। तभी कार की ट्रक से टक्कर हो गई और दोनों दोस्तों की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मृतक नवीन खेतीबाड़ी का काम करता था और दो बच्चों का पिता था। जिसमें एक बेटा और एक बेटी शामिल है।
Next Story