हरियाणा

Haryana: Roadways Bus-Truck की टक्कर में 15 यात्री घायल

Sarita
23 Feb 2026 12:31 PM IST
Haryana:     Roadways Bus-Truck की टक्कर में 15 यात्री घायल
x
Haryana हरियाणा: हांसी में रविवार शाम भिवानी-जींद रोड पर एक रोडवेज बस और ट्रक में टक्कर हो गई। भिवानी से जींद जा रही हरियाणा रोडवेज की बस मुंढाल गांव के पास एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में करीब 15 यात्री घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर केबिन में बुरी तरह फंस गया था। बाद में उसे JCB की मदद से निकाला गया। ट्रक ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है।
घायलों में बास खुर्द निवासी राहुल, जींद के बीबीपुर निवासी प्रदीप, बादशाहपुर निवासी सतबीर, जींद के बीबीपुर निवासी विक्रम, जींद के विकास नगर निवासी सुरेंद्र, भकलाना निवासी जिले सिंह, भकलाना निवासी पालेराम, मंगल, सिवानी बोलान निवासी जयप्रकाश, मध्य प्रदेश निवासी राम गोपाल, उनकी पत्नी कुसुम और बेटी चाहत और धर्मखेड़ी निवासी मोहित शामिल हैं। घायलों को हांसी के सिविल हॉस्पिटल और गंभीर रूप से घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
रात करीब 8 बजे भिवानी से जींद के लिए निकली एक रोडवेज बस मुंढाल फ्लाईओवर से करीब दो किलोमीटर दूर पहुंची थी कि सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव और राहत का काम शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस और प्राइवेट गाड़ियों से हांसी के जनरल हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
Next Story