
x
Haryana हरियाणा: सोनीपत के कुंडली में प्याऊ मनियारी स्थित हर्षवर्धन कॉलोनी में सोमवार देर शाम एक घर में आग लग गई। इस दौरान घर में मौजूद चार बच्चे अंदर फंस गए। आग में झुलसकर 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका 13 वर्षीय चचेरा भाई बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई।
मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी निवासी सितेंद्र अपने परिवार के साथ कुंडली की हर्षवर्धन कॉलोनी में किराए के कमरे में रहते हैं। सितेंद्र की दो बेटियां और एक बेटा सूरज था। सितेंद्र और उनकी पत्नी सीता देवी एक कंपनी में काम करते हैं। दोनों काम पर गए थे। उनका 14 वर्षीय बेटा सूरज अपनी दो बहनों के साथ घर पर था।
रिश्तेदार उमेश ने बताया कि उनकी बेटी पूजा भी अपने चाचा सितेंद्र के कमरे में गई थी। वह अपनी चचेरी बहनों के साथ खेल रही थी। देर शाम कमरे में अचानक आग लग गई। चारों बच्चे कमरे में फंस गए। आग में 14 वर्षीय सूरज की मौत हो गई। उमेश की बेटी पूजा गंभीर रूप से झुलस गई। उन्हें नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कुंडली थाना प्रभारी सेठी मलिक ने बताया कि पुलिस आग की घटना की जांच कर रही है।
TagsHaryanaघरआगलड़केमौतhousefireboydeathजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





