
x
Haryana: करनाल पुलिस की सीआईए थ्री शाखा को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने 14 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जो बिजली की तार चुराया करते थे। दिन में रेकी किया करते थे और रात को कटर से बिजली की तारों को काटकर वारदात को अंजाम दिया करते थे। आरोपियों के पास से तकरीबन 44 लाख रुपए की कीमत की तार पकड़े गए हैं। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस की टीम मेडिकल के लिए अस्पताल ले गई। रविवार को सभी आरोपियों का मेडिकल हुआ।सभी आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। इसके बाद सभी आरोपियों को जेल भेजा गया। पकड़े गए आरोपियों से 240000 रुपए कैश और दो गाड़ी बरामद हुई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एक आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
मामले की जानकारी देते हुए एएसआई जंगशेर ने बताया कि भिवानी की अग्रवाल कंपनी ने करनाल में कुछ जगहों पर कॉन्ट्रैक्ट लिया हुआ था। 33 केवी के जो बिजली घर बन रहे हैं, उनमें बिजली की तारों की लाइने बिछाने का काम हो रहा है। यहां पर चोरी हो रही थी। इस मामले में पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उनसे पूछताछ के दौरान अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गए आरोपियों से रिमांड के दौरान अन्य वारदातों का खुलासा हुआ। इनमें पिकअप गाड़ी और कैश बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों में 14 चोर और एक कबाड़ी शामिल हैं। कुल 15 आरोपियों में से 1 आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।पुलिसकर्मी ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी करनाल के रहने वाले हैं। पकड़े गए आरोपियों से दो गाड़ी और 240000 रुपए बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों ने करनाल के निसंग एरिया, अलीपुर, रम्बा और कैथल के पूंडरी एरिया में चोरी की थी। उन्होंने बताया पकड़े गए आरोपियों में से एक दो लोग पहले बिजली का काम किया करते थे। दिन में यह पहले रेकी किया करते थे और रात को कटर से बिजली की तार को काट दिया करते थे।
TagsHaryanaबिजलीतार14 आरोपीगिरफ्तारHaryanaelectricitywires14 accusedarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





