
x
Haryana: बावल क्षेत्र के गांव सुठाना में देर रात एक दर्दनाक घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। गांव के 18 वर्षीय नितिन, जो कक्षा 12 का छात्र था, ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, नितिन रोज की तरह खाना खाकर कमरे में सोने गया था। देर रात जब ड्यूटी से लौटे उसकी मौसी के बेटे ने दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिला, तो उसे शक हुआ। रोशनदान से झांककर देखा तो नितिन फांसी के फंदे पर लटका मिला। तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर मौके पर कसोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शुक्रवार को बावल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।परिजनों के अनुसार नितिन के पिता का पहले ही देहांत हो चुका था और परिवार में उसकी मां व बड़ी बहन हैं। परिवार ने बताया कि नितिन ने कभी किसी तनाव या समस्या का संकेत नहीं दिया, और न ही घर में किसी प्रकार की कमी थी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
TagsHaryanaछात्रसुसाइडगांवमातमHaryanastudentsuicidevillagemourning जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





