हरियाणा

Haryana: 12 जिले शीतलहर की चपेट में, सतर्कता बरतने की अपील

Sarita
7 Jan 2026 9:28 AM IST
Haryana: 12 जिले शीतलहर की चपेट में,  सतर्कता बरतने की अपील
x
Haryana हरियाणा :हरियाणा के 12 जिले शीतलहर की चपेट में हैं। इन सभी जिलों में जम्मू सिटी और धर्मशाला जैसे शहरों से ज्यादा ठंड पड़ रही है। नारनौल का 24 घंटे में दोपहर का पारा 6.9 डिग्री सैल्सियस तक लुढ़क गया है। जींद और चरखी दादरी में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। इन दोनों जगहों पर दोपहर का तापमान 12 डिग्री सैल्सियस से कम रहा। रात्रि तापमान सबसे कम नारनौल 4.5 डिग्री सैल्सियस रहा। भिवानी का 5.5, सिरसा का 5.7 व गुरुगामा का 5.9 डिग्री सैल्सियस रात्रि तापमान रहा।
मौसम विभाग ने बुधवार को लेकर भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं शीत लहर को देखते हुए हरियाणा सरकार ने आमजन के लिए कार्य योजना तैयार की है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त एवं मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा ने स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, विकास एवं पंचायत, शिक्षा, शहरी स्थानीय निकाय सहित सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है ताकि शीत लहर से होने वाले संभावित नुकसान को कम करने के लिए समय रहते आवश्यक कदम उठा लिए जाएं।
उन्होंने आमजन से अपील की कि वे आवश्यकतानुसार गर्म कपड़े, दवाइयां और अन्यजरूरी सामग्री पहले से सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा घर के अंदर कोयला या अंगीठी जलाने से बचें, क्योंकि इससे उत्पन्न गैस जानलेवा साबित हो सकती है। सुन्नता, उंगलियों, पैर की उंगलियों, कान और नाक के सिरे पर सफेद या पीला रंग दिखने पर सतर्क रहें।
Next Story