हरियाणा

Haryana: 10वीं के छात्र ने 8वीं के छात्र पर चाकू से किया हमला

Sarita
28 Dec 2024 7:08 AM IST
Haryana: 10वीं के छात्र ने 8वीं के छात्र पर चाकू से किया हमला
x
Haryana :कुटानी गांव के रास्ते में 10वीं के छात्र ने 8वीं के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। घटना दोनों के बीच फोन पर हुई कहासुनी से जुड़ी है। दोनों छात्र अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते हैं लेकिन एक ही गांव में रहते हैं। हमले के दौरान छात्र के सिर और कान पर वार किया गया। इस दौरान चाकू का एक टुकड़ा छात्र के कान के पीछे टूट गया। जिसे निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निकाला गया। पीड़ित छात्र की मां ने घटना की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। किला थाना पुलिस को दी शिकायत में सुदेश ने बताया कि वह गांव राजाखेड़ी की रहने वाली है।
वह सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में सफाई का काम करती है। वह दो बेटों की मां है। जिसमें उसका छोटा बेटा 15 वर्षीय अनिकेत है जो एक निजी स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ता है। रंजिश के चलते अनिकेत का रास्ता रोक लिया और उससे झगड़ा करने लगा। इसी दौरान लड़के ने अनिकेत पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान लड़के ने अनिकेत के सिर और कान के पीछे चाकू घोंप दिया। अनिकेत ने अपने बचाव के लिए शोर मचाया तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
Next Story