हरियाणा

Gurugram: बिल्डर के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Sarita
19 Sept 2025 10:37 AM IST
Gurugram: बिल्डर के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग
x
Gurugram: दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सेक्टर 45 में गुरुवार रात एक प्रॉपर्टी मार्केटिंग कंपनी के ऑफिस पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी मच गई। मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित MNR बिल्डमार्क के आलीशान दफ्तर पर 5 नकाबपोश बदमाशों ने 30 से ज्यादा राउंड फायरिंग की। इस हमले में ऑफिस के शीशे चकनाचूर हो गए और परिसर में खड़ी एक लग्जरी कार को भी नुकसान पहुंचा। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना गुरुवार रात करीब 9:20 बजे हुई। बताया जा रहा है कि 5 हथियारबंद बदमाशों ने ऑफिस का मुख्य गेट फांदकर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
फायरिंग के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से 30 से अधिक गोलियों के खोल बरामद किए हैं अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा और इस घटना के पीछे के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा। इस घटना ने गुरुग्राम के कारोबारी समुदाय में दहशत फैला दी है, और लोग प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग कर रहे हैं।
Next Story