
x
Faridabad फरीदाबाद : फरीदाबाद के डबुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत गाजीपुर इलाके में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। चार मंजिला पुराने मकान को तोड़ने के दौरान उसकी एक ओर की दीवार अचानक ढह गई, जिससे वहां काम कर रहे 5 मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में 2 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि 3 को मामूली चोटें आई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डबुआ-गाजीपुर रोड पर नवोदय स्कूल के पास करीब 15 साल पुराने 4 मंजिला मकान को दोबारा निर्माण के लिए तोड़ा जा रहा था। इसके लिए सुबह लेबर चौक से मजदूरों को बुलाया गया था। दोपहर करीब 3 बजे 5 मजदूर चौथी मंजिल पर दीवार तोड़ने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान दीवार अचानक दूसरी ओर गिर गई। दीवार के गिरने से 2 कमरों की छत भी भरभराकर नीचे गिर गई। हादसे में मुकेश महतो, मंटू कुमार और सुरेश मलबे के नीचे दब गए, जिनमें से मुकेश और मंटू को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। पहले उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, बाद में गंभीर हालत के चलते सिविल अस्पताल रेफर किया गया।
घटना में पास के मकान को भी नुकसान पहुंचा है। पड़ोसी श्याम सुंदर ने बताया कि दीवार गिरने से उनके घर के 2 कमरों की छत टूट गई, हालांकि उस समय कमरे खाली थे, जिससे जान-माल का बड़ा नुकसान होने से बच गया।
घायल मजदूरों ने आरोप लगाया कि काम के दौरान मकान मालिक मौके पर मौजूद नहीं थे और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। सभी मजदूर बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं डबुआ थाना प्रभारी संगम दहिया ने कहा कि अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलेगी तो मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsFaridabadदीवारगिरीमजदूरघायलFaridabadwallcollapsedlaborersinjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





