
x
Faridabad फरीदाबाद: जिला कुरुक्षेत्र की पांच लड़कियों ने फरीदाबाद में हुई राज्य स्तरीय कीक बॉक्सिंग लीग में मेडल जीते हैं। इन पांच लड़कियों में से चार लड़कियों ने गोल्ड मेडल जीते हैं और एक लड़की ने सिल्वर मेडल जीता है। अब यह चारों गोल्ड मेडलिस्ट लड़कियां नेशनल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।बता दें कि नेशनल स्तरीय प्रतियोगिता जम्मू कश्मीर में 22 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक होगी। इन लड़कियों ने पूरे प्रदेश में कुरुक्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह लड़कियां कुरुक्षेत्र की स्टील मैन एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही हैं।
स्टील मेन अमनदीप सिंह ने कहा कि वह कुरुक्षेत्र में एक एकेडमी चलते हैं और उस एकेडमी में लड़के लड़कियां दोनों को प्रशिक्षण देते हैं। उनकी एकडेमी की बहुत सारी लड़कियों व लड़कों ने मेडल जीते हैं। इसलिए वह युवाओं से अपील करते हैं कि अगर नशा करना है तो खेलों का नशा करो।मेडल जीत कर आई लड़कियों ने कहा कि वह फरीदाबाद में कीक बॉक्सिंग लीग खेलने के लिए गई थी। उन्होंने कहा कि कंपटीशन बहुत ज्यादा मुश्किल था, क्योंकि पूरे हरियाणा से वहां पर बॉक्सर आए हुए थे और उनके साथ उनकी फाइट थी जिसमें उन्होंने मेडल जीता है और अब वह नेशनल स्तर पर खेलने के लिए जम्मू कश्मीर जाएंगें।
TagsFaridabadराज्यस्तरीय किकबॉक्सिंग लीगState-level kickboxing league जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





