हरियाणा
Faridabad: 53 वर्षीय अधिवक्ता ने चैंबर की बिल्डिंग से कूदकर दी जान
Admindelhi1
2 April 2025 3:36 PM IST

x
"वह सेक्टर-12 जिला अदालत में प्रैक्टिस करते थे"
फरीदाबाद: बुधवार को सेक्टर-12 स्थित चैंबर इमारत की चौथी मंजिल से 53 वर्षीय अधिवक्ता कूद गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अधिवक्ता का नाम जेपी धनखड़ है। वह मच्छगर गांव के रहने वाले थे। बताया गया कि वह सेक्टर-12 जिला अदालत में प्रैक्टिस करते थे। पता चला है कि वह किसी बीमारी से ग्रस्त थे। कुछ दिन पहले ही उनकी आंख का ऑपरेशन हुआ था। शुगर भी थी। वह कुछ दिन से परेशान थे।
पुलिस अंदाजा लगा रही है कि बीमारी से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। सूचना मिलने पर उनके परिजन भी मौके पर आ गए हैं। उधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल में भिजवा दिया गया है।
Tagsहरयाणाफरीदाबाद53 वर्षीयअधिवक्ताचैंबरबिल्डिंगकूदकरजानHaryanaFaridabad53 years oldadvocatechamberbuildingjumpeddiedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





