
x
Dadri दादरी: जिले के बाढड़ा स्थित शौरा डिस्ट्रीब्यूटरी में एक बच्चे का शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र करीब 8-9 महीने है और उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार, सिंचाई विभाग के कर्मचारी बीती देर रात बाढड़ा में नहर के साइफन की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान वहां कूड़े के साथ एक बच्चे का शव दिखाई दिया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर बाढड़ा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर चरखी दादरी सिविल अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया।
इस उम्र के बच्चे के लापता होने की थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है, जिसके लिए अन्य थानों व अन्य माध्यमों से उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
TagsDadriनहरबच्चेशवसनसनीDadricanalchildbodysensation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





