
x
Bhiwani भिवानी: भिवानी की पुरानी अनाज मंडी में एक किराना स्टोर की बहुमंजिला इमारत में रविवार देर रात अचानक आग लग गई। आग दुकान के निचले हिस्से और उसके ऊपर बने मकान तक फैल गई। इस हादसे में दुकानदार के बुजुर्ग पिता की घने धुएं और लपटों की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि दुकानदार भी इस हादसे में 80 फीसदी झुलस गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने के करीब डेढ़ घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। 39 वर्षीय जितेंद्र बंसल की पुरानी अनाज मंडी में किराना की दुकान है।
उनकी दुकान के ऊपर दो मंजिला मकान था। रात को उनके पिता 75 वर्षीय हीरालाल और जितेंद्र दोनों घर पर सो रहे थे। रात करीब 11:45 बजे आग लग गई। जब तक जितेंद्र और उनके पिता कुछ समझ पाते, आग के कारण घना धुआं और लपटें उन तक पहुंच गईं। ऊपरी हिस्से से बाहर जाने का एकमात्र रास्ता संकरी सीढ़ियां थीं। उन्हें जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। फिलहाल शहर थाना पुलिस जांच कर रही है।
पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र में एक दुकान और उसके ऊपर बने मकान में लगी आग में पिता-पुत्र झुलस गए हैं। दोनों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। पिता की मौत हो गई है और दुकानदार का इलाज चल रहा है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
TagsBhiwaniबहुमंजिलाइमारतआगबुजुर्गमौतBhiwanimulti-storeybuildingfireold mandeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





