हरियाणा

Bahadurgarh: मॉडर्न स्कूल के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग

Sarita
4 Jan 2026 11:54 AM IST
Bahadurgarh: मॉडर्न स्कूल के बाहर  ताबड़तोड़ फायरिंग
x
Bahadurgarh बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ स्थित बेरी रोड पर मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मुख्य गेट के बाहर शनिवार रात को अज्ञात बदमाशों ने हवाई फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने आधा दर्जन से अधिक गोलियां चलाईं, जिनमें से कुछ गोलियां स्कूल के गेट पर भी लगीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों के मुताबिक, बदमाश एक स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे। कार से उतरे दो बदमाशों ने गोलियां चलाईं, जिसमें एक बदमाश ने दोनों हाथों से फायरिंग की। फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।पुलिस ने मौके से खाली कारतूस बरामद किए हैं |
Next Story