हरियाणा

Ambala:रिसेप्शन समारोह के दौरान खूनी संघर्ष ,एक युवक की मौत

Sarita
23 Feb 2026 10:12 AM IST
Ambala:रिसेप्शन समारोह के दौरान खूनी संघर्ष ,एक युवक की मौत
x
Ambala अंबाला : अंबाला कैंट स्थित सिया वाटिका पैलेस में रविवार रात एक रिसेप्शन समारोह के दौरान खूनी संघर्ष हो गया। दो पक्षों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने इतना तूल पकड़ा कि हमलावरों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
इस हमले में अंबाला सिटी के दुर्गा नगर निवासी एक युवक की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। वारदात के बाद हमलावर मौके से भाग गए। मृतक की पहचान अंबाला सिटी के सोनू(22) के रूप में हुई। जबकि सिटी दुर्गा नगर निवासी भूपिंदर (20) घायल व जसराज(19) को रेफर कर दिया गया।सोनू व भूपिंदर दोस्त जसराज के साथ समारोह में आये हुए थे। पार्किंग में जसराज उर्फ जस्सा को पुरानी रंजिश के चलते 7-8 लड़कों ने हमला कर दिया था। तीनों के एक एक चाकू लगा है।
Next Story