गुजरात

Surat: बिल्डिंग के 7वें फ्लोर पर आग,मचा हड़कंप

Sarita
11 April 2025 12:20 PM IST
Surat: बिल्डिंग के 7वें फ्लोर पर आग,मचा हड़कंप
x
Surat सूरत: गुजरात के सूरत जिले में शुक्रवार को एक ऊंची इमारत में भीषण आग लग गई. वेसु इलाके में हैप्पी एक्सीलेंस की 7वीं मंजिल पर भीषण आग लग गई. इमारत की 7वीं मंजिल से ऊंची लपटें निकलती देखी गईं. आसमान में धुएं का काला बादल भी छा गया. इमारत की 7वीं मंजिल पर लगी आग से इलाके में अफरातफरी मच गई. इमारत में रहने वाले लोग बाहर निकल आए. जिस इमारत में आग लगी है, उसके सामने वाली इमारत में गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी रहते हैं.
आग की सूचना मिलते ही कई दमकल टीमें मौके पर हैं. इमारत को खाली करा लिया गया है. आग पर काबू पाया जा रहा है. स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें घटना स्थल पर मौजूद हैं.
जिस इमारत में गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी रहते हैं. उसके सामने वाली इमारत में आग लग गई है. आग की सूचना मिलते ही गृह मंत्री हर्ष सांघवी भी मौके पर पहुंच गए. वे इमारत से बाहर निकल आए और लोगों का हालचाल पूछ रहे हैं. वहीं, सूरत में इससे पहले भी आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। फरवरी 2025 में सूरत के शिव शक्ति टेक्सटाइल मार्केट में भीषण आग लग गई थी। इसमें 800 से ज्यादा दुकानें प्रभावित हुई थीं और करोड़ों का नुकसान हुआ था। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी।
Next Story