गुजरात

Gujarat: सात मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, व्यक्ति की मौत

Sarita
23 March 2025 11:47 AM IST
Gujarat: सात मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, व्यक्ति की मौत
x
Gujarat गुजरात: गुजरात के वडोदरा शहर में एक सात मंजिला रिहायशी इमारत में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। इस आग की घटना में 43 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त एक व्यक्ति अपने बिस्तर पर सो रहा था, इसी दौरान आग लग गई। नींद में होने के कारण उसकी मौत हो गई। वहीं, घटना के वक्त उसकी पत्नी घर से बाहर गई हुई थी। आसपास के लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी थी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बापोड़ थाने में इंस्पेक्टर एमआर संगाड़ा ने बताया कि सयाजीपुरा इलाके में विनायक सोसाइटी की पांचवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लग गई। यह घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई, संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। उन्होंने बताया कि आग वाली जगह से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है, जिसकी पहचान किरण राणा के रूप में हुई है। संगाड़ा ने बताया कि शव बिस्तर पर मिला, जिसे देखकर लगता है कि मौत के वक्त व्यक्ति सो रहा था। उन्होंने बताया कि किरण राणा एक निजी कंपनी में काम करते थे और आग लगने के समय फ्लैट में अकेले थे।
उनकी पत्नी काम के लिए बाहर गई थीं। अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आग 'शॉर्ट सर्किट' के कारण लगी होगी। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक टीम आग लगने के वास्तविक कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है। बापोद पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। इसके बाद दमकल विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
Next Story