गुजरात

Gujarat :बोट प्रतियोगिता के दौरान समंदर में पलटी नाव,अफरा-तफरी

Sarita
19 Jan 2026 12:45 PM IST
Gujarat :बोट प्रतियोगिता के दौरान समंदर में पलटी नाव,अफरा-तफरी
x
Gujarat : सूरत के समुद्र तट पर एक स्पर्धा के दौरान हादसा हो गया। यहां एक नाव समुद्र तट पर अचानक पलट गई। यहां 21 किलोमीटर लंबी पारंपरिक नौका दौड़ का आयोजन किया गया था। इसी दौरान नाव अचानक पलट गई। हादसे के वक्त कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि त्वरित बचाव अभियान के चलते बोट में सवार सभी नाविक सुरक्षित बाहर निकल गए। गनीमत रही कि प्रतियोगिता में शामिल सभी नाविक अनुभवी थे और उन्हें तैरना आता था, जिससे उनकी जान बच गई।
बता दें कि सूरत में हजीरा बंदर ओर मगदल्ला के बीच 21 किलोमीटर की पारंपरिक बोट स्पर्धा (नौका दौड़) का आयोजन हर साल किया जाता है। इसी क्रम में रविवार को भी इस रोमांचक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। वहीं इस बार की स्पर्धा में हादसा हो गया। यहां नाव दौड़ स्पर्धा में भाग ले रही एक नाव अचानक समंदर के बीच पलट गई। नाव में करीब 12 से अधिक नाविक सवार थे। हालांकि सभी नाविकों को तैरना आता था, इसी वजह से सब सलामत बाहर आ गए। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई।
बता दे कि इस अनोखी प्रतियोगिता को देखने के लिए सूरत और आसपास के जिले के लोग बड़ी संख्या में यहां आते हैं। इस स्पर्धा में विजेता बोट चालकों को 1 लाख रुपए तक की इनामी राशि भी दी जाती है। बोट स्पर्धा का आयोजन पिछले 45 वर्षों से किया जाता है। फिलहाल नाव में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
Next Story