
x
Ahmedabad: अहमदाबाद के एक अपार्टमेंट में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें पांच लोग बुरी तरह झुलस गए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. यह घटना अहमदाबाद की अत्रेय ऑर्किड सोसाइटी में हुई, जो इंदिरा ब्रिज के पास स्थित है. आग चौथी मंजिल पर लगी और देखते ही देखते पांचवीं मंजिल तक फैल गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. आसपास के फ्लैटों में फंसे लोगों को बचाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम ने झूला मंगाया और झूले की मदद से लोगों को बाहर निकाला|
जिस बिल्डिंग में आग लगी थी, वहां लोगों को बचाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय लोग गद्दे और चादर लेकर नीचे खड़े थे और कूदने वाले लोगों को बचाया जा रहा था. इतनी ऊंची बिल्डिंग से कूदने की वजह से लोगों को मामूली चोटें आई हैं. आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि एसी में आग लगने की वजह से यह घटना हुई है|
आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां और 5 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं| आसपास के फ्लैटों में फंसे लोगों को बचाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम ने झूले की मदद ली|
आसपास के फ्लैटों में फंसे लोगों को बचाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम ने झूले की मदद ली| इस दौरान आस-पास के फ्लैटों में मौजूद लोग बालकनी में आ गए, जिन्हें झूले की मदद से बचाया गया। - पांच लोगों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। - आग के कारण दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। यह बिल्डिंग इंदिरा सर्किल के पास स्थित है।
TagsAhmedabadबिल्डिंगआगपांचझुलसेAhmedabadbuildingfirefiveburntजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





