छत्तीसगढ़
प्रेमिका के सामने टोके जाने पर युवक का हमला, कारोबारी पर चाकू से वार
Shantanu Roy
18 May 2026 11:28 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के बन्नाक चौक स्थित सरस्वती स्टील के संचालक पर एक युवक द्वारा चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में कारोबारी गुड्डू मिश्रा की जांघ में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक संदेही को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना 17 मई 2026 की है। उस दिन सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सरस्वती स्टील में कार्यरत एक कर्मचारी को उसके मालिक की ओर से रहने के लिए कमरा उपलब्ध कराया गया था, जहां वह अपनी पत्नी के साथ निवास करता था।
घटना के दिन उक्त कर्मचारी अपनी पत्नी के साथ बाजार गया हुआ था और कमरे की चाबी अपने एक दोस्त को देकर गया था। इसी दौरान उसका दोस्त अपनी प्रेमिका या मंगेतर के साथ उस कमरे में पहुंचा था। बताया जा रहा है कि इसी समय सरस्वती स्टील के संचालक गुड्डू मिश्रा वहां पहुंचे और उन्होंने युवक को इस प्रकार की गतिविधियों को लेकर समझाइश दी। सूत्रों के अनुसार, समझाइश के बाद युवक वहां से यह कहते हुए चला गया कि वह आगे से ऐसी गलती नहीं करेगा। लेकिन प्रेमिका के सामने टोके जाने से वह आक्रोशित हो गया और उसने रंजिश पाल ली। कुछ समय बाद युवक चाकू लेकर वापस कमरे पर पहुंचा और दरवाजा खटखटाकर “चाचा दरवाजा खोलो” कहकर दरवाजा खुलवाया।
जैसे ही दरवाजा खोला गया, आरोपी ने गुड्डू मिश्रा पर चाकू से हमला कर दिया और घटना को अंजाम देने के बाद अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। हमले में कारोबारी की जांघ के ऊपर गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध क्रमांक 363/2026 दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 333, 351(3), 118(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक संदेही को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश तेज कर दी गई है। थाना सिरगिट्टी पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tagsबिलासपुरसिरगिट्टी थानासरस्वती स्टीलगुड्डू मिश्राचाकू हमलाबन्नाक चौकप्रेमिका विवादयुवक हमलाBNS धारापुलिस कार्रवाईआरोपी गिरफ्तारजांघ में चोटअपराध क्रमांक 363/2026फरार आरोपीछत्तीसगढ़ पुलिसBilaspurSirgitti Police StationSaraswati SteelGuddu Mishraknife attackBannaak Chowkgirlfriend disputeyouth attackBNS sectionpolice actionaccused arrestedthigh injurycrime number 363/2026absconding accusedChhattisgarh Policeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





