छत्तीसगढ़

रेड सिग्नल तोड़ तेज रफ्तार कार ने ली दो जानें, आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
18 May 2026 9:25 PM IST
रेड सिग्नल तोड़ तेज रफ्तार कार ने ली दो जानें, आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Durg. दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सुपेला थाना क्षेत्र के चंद्रा मौर्य चौक पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कथित तौर पर नशे की हालत में तेज रफ्तार कार चलाते हुए रेड सिग्नल तोड़ा और सिग्नल पर खड़े दोपहिया वाहनों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार घटना 17 मई 2026 की दोपहर लगभग 2:38 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि काले रंग की फोर्ड कार क्रमांक CG-07-BR-0571 का चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। उसने चंद्रा मौर्य चौक पर रेड सिग्नल की अनदेखी करते हुए सिग्नल पर खड़े मोटरसाइकिल और स्कूटी सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई लोग सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल और अस्पताल पहुंची। जांच के दौरान नूर खान और मनोहर कुमार गोनाडे को मृत घोषित किया गया, जबकि सलीम अली गंभीर रूप से घायल अवस्था में उपचाररत मिला। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत आरोपी चालक की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी सागर जायसवाल (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र स्थित आम्रपाली वनांचल सिटी का निवासी है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फोर्ड कार और उससे संबंधित दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 695/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 128, 125(ए), 105 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया है।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद है। पुलिस के मुताबिक सागर जायसवाल के खिलाफ पूर्व में थाना वैशाली नगर क्षेत्र में चिट्टा (नशीले पदार्थ) से जुड़ा मामला दर्ज हो चुका है। इसके अलावा थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 460/2025 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के अंतर्गत भी प्रकरण दर्ज है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे का मुख्य कारण तेज गति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए रेड सिग्नल का उल्लंघन करना है। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय कुमार यादव, उपनिरीक्षक राजेश तिवारी, पूरनलाल साहू, प्रधान आरक्षक योगेश चंद्राकर, आरक्षक अजीत यादव, दुर्गेश सिंह राजपूत और मिथलेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना न केवल चालक बल्कि अन्य लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकता है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Tagsदुर्ग सड़क हादसासुपेला हादसारेड सिग्नल तोड़कर हादसासागर जायसवाल गिरफ्तारतेज रफ्तार कार दुर्घटनादुर्ग पुलिस कार्रवाईचंद्रा मौर्य चौक हादसाआपराधिक मानव वधDurg road accidentSupella accidentaccident by breaking red signalSagar Jaiswal arrestedhigh speed car accidentDurg police actionChandra Maurya Chowk accidentcriminal homicideछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story