छत्तीसगढ़

पड़ोसी को मौत के घाट उतारने वाला युवक गिरफ्तार

Nilmani Pal
14 Jun 2025 10:03 AM IST
पड़ोसी को मौत के घाट उतारने वाला युवक गिरफ्तार
x
छग

जगदलपुर। युवक ने अपने पड़ोसी के तानों से तंग आकर उसकी हत्या कर दी है। पहले बांस के डंडे से पिटाई की। जिसके बाद उसके सिर में ईंट से कई वार किए। जिससे 50 साल में शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मामला नकटी सेमरा इलाके का है। यहां के रहने वाले युवक महेश कश्यप (32) और उसके पड़ोसी आसमन कश्यप (50) के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। महेश कश्यप का कहना है कि आसमन उसकी बेरोजगारी को लेकर ताने मारता था। कुछ काम कर ले, दिन भर पड़ा रहता है कहता रहता था।

रोज-रोज के इन्हीं तानों से तंग आ गया था। वहीं एक दिन पहले भी कुछ ऐसा ही हुआ। जिससे महेश कश्यप ने आसमन की पिटाई शुरू कर दी। उसे बांस के डंडे से जमकर पीटा। जिसके बाद पास में ही रखे ईंट से सिर में मारा। महेश की पिटाई से आसमन की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद वह मौके से भाग गया।

वहीं गांव के कोटवार ने इस हत्या की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की। युवक की तलाश शुरू की। मौके से खून से सनी मिट्टी का सैंपल, ईंट और बांस बरामद किया गया। वहीं युवक की तलाशी के लिए जवानों को मुस्तैद किया गया। बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि आरोपी युवक को उसी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना जुर्म भी कबूल लिया है। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।

Next Story
null