भारत
प्रधान निकला गैंगरेप केस का आरोपी, पहुंचा सलाखों के पीछे
jantaserishta.com
14 Jun 2025 9:48 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
3 गिरफ्तार.
हापुड़: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ से नाबालिग लड़की के अपहरण के बाद गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता द्वारा कोर्ट में दिए बयान के अनुसार ग्राम प्रधान ने पहले दो युवकों द्वारा नाबालिग का अपहरण कराया और उसके बाद ग्राम प्रधान और उसके दोनों साथियों ने मिलकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता के पिता की तहरीर पर पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया था. वहीं, अब घटना के 20 दिन बाद पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया है. सभी आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस साक्ष्यों की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है.
जानकारी के अनुसार जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फगौता में एक 15 वर्षीय नाबालिग से गांव का ही एक युवक सुमित एकतरफा प्यार करता था. लड़की इसका कई बार विरोध भी कर चुकी थी. वहीं, इसी बीच एक दिन लड़की किराने की दुकान पर सामान लेने गई थी. इसी दौरान मौका पाकर सुमित अपने साथी ललित के साथ मिलकर लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण कर अपने साथ ले गया.
लड़की के परिजन लड़की को ढूंढ ही रहे थे कि इसी बीच लड़की के पिता को 20 मई को सुमित पुत्र नैपाल निवासी ग्राम शाहपुर फगौता थाना पिलखुवा ने फोन किया. इसके बाद उसने कहा कि तुम अपनी बेटी की शादी मेरे साथ कर दो, लड़की मेरे पास है. वहीं, लड़की के पिता ने जब मना किया तो सुमित ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी.
इसके बाद लड़की के पिता ने मामले में FIR दर्ज करवाई. जिसके बाद से ही आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने 20 दिनों बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





