छत्तीसगढ़

30 लाख की वसूली, पूर्व प्रेमिका के खिलाफ थाने पहुंचा युवक

Nilmani Pal
22 Sep 2024 9:17 AM GMT
30 लाख की वसूली, पूर्व प्रेमिका के खिलाफ थाने पहुंचा युवक
x
छग

दुर्ग durg news। भिलाई के वैशाली नगर थाने में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। एक लड़की ने पहले युवक को प्रेम जाल में फंसाया। उससे शारीरिक संबंध बनाए। फिर बदनाम करने धमकी देकर शादी तक कर डाली। शादी होने के बाद उसने दूसरो लड़के से शादी कर ली और अब दोनो उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड थाना जामुल निवासी अमित कुमार पाण्डेय (44 साल) ने इसकी शिकायत वैशाली नगर थाने में दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसकी पूर्व प्रेमिका और उसके पति ने मिलकर उससे 30 लाख रुपए ले लिया। इसके बाद भी उससे पैसों की डिमांड कर उसे जान से मारने और अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं।

उसने बताया कि साल 2016 में उसकी जान पहचान पूजा विदौलिया नाम की लड़की से हुई थी। धीरे धीरे दोनों के बीच दोस्ती हो गई। ये रिश्ता प्यार में बदल गया और दोनों के बीच आपसी सहमति से शारीरिक संबंध भी बन गए। यह रिलेशनशिप दोनों कीआपसी रजामंदी से कई साल तक चला। Vaishali Nagar Police Station

पूजा चौहान ग्रीन वेली में किराये का मकान में रहती थी। धीरे धीरे पूजा का व्यवहार सही लही लगने से अमित ने पूजा से बातचीत करना बंद किया और फिर दोनों अलग हो गए। अलग होने से पहले पूजा ने अमित से 10 लाख रुपए की डिमांड की। भविष्य की किसी प्रकार की कोई अनबन व संपर्क नहीं होने के वादे के चलते अमित ने उसे 8 लाख रुपये नगद और 2 लाख बैंक ट्रांसफर कर उसके HDFC बैंक में दिया था। अमित ने बताया कि पैसा लेकर पूजा अलग हो गई। वो भी अपने परिवार के साथ रहने लगा। लेकिन कुछ दिन पहले ही उसने फिर से उझे वैशाली नगर तिकोना पार्क जैन मंदिर के पास बुलाया। इसके बाद वो अमित को धमकी देने लगी। उसने कहा कि वो उसके बिना रह नहीं पायेगी और अगर उसने उसके साथ रहने से मना किया तो उसे और उसके परिवार को बर्बाद कर देगी। इसके साथ ही उसने उसकी गंदी व असामाजिक विडियो व फोटो को वायरल करने की भी धमकी दी।


Next Story