छत्तीसगढ़

भालू हमले से महिला गंभीर, सिर पर गहरी चोंट आई

Nil dhankar
4 Sept 2025 10:10 AM IST
भालू हमले से महिला गंभीर, सिर पर गहरी चोंट आई
x
cg news

मरवाही। भालू के हमले की घटना मरवाही वनमंडल के पिपरिया गांव में हुई, जहाँ सुमित्रा नामक एक अधेड़ महिला रात के समय सड़क पर पैदल चलकर घर जा रही थी। भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में चोट आई है। चीख-पुकार सुनकर लोग भालू को खदेड़ने में सफल रहे और महिला को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

बता दें कि मरवाही वनमंडल में पिछले दो हफ्तों में भालू के हमले के कई मामले सामने आए हैं। इस क्षेत्र को भालू लैंड के नाम से जाना जाता है, जहाँ भालू भोजन की तलाश में रिहायशी इलाक़ों में घुस आते हैं। ऐसी घटनाओं से बचने के लिए जरूरी है कि लोग जंगल के पास जाते समय सावधानी बरतें और भालू को छेड़छाड़ न करें।

जंगल या भालू प्रभावित क्षेत्रों में चलते समय सतर्क रहें। भालू को अपनी उपस्थिति का पता चलने दें ताकि वे आप पर हमला न करें। भालू को कभी भी छेड़छाड़ न करें खासकर जब वे अपने बच्चों के साथ हों। वन विभाग की टीम भालू की गतिविधियों पर नजर रख रही है और लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है।


Next Story
null