भारत
दिल्ली: खराब मौसम से स्पाइसजेट की उड़ानों पर असर, यात्रियों को दी गई सलाह
jantaserishta.com
4 Sept 2025 9:48 AM IST

x
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में हुई बारिश और खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली तमाम विमानों पर मौसम के प्रभाव पड़ने की संभावना जताते हुए यात्रियों से उड़ानों की स्थिति पर नजर बनाए रखने की सलाह दी।
स्पाइसजेट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में मौसम अपडेट शेयर करते हुए लिखा, "दिल्ली (डीईएल) में खराब मौसम के कारण, सभी प्रस्थान/आगमन और उनसे संबंधित उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति पर नजर रखें।"
स्पाइसजेट ने यात्रियों से अपील की है कि वे हवाई अड्डे पर पहुंचने से पहले अपनी उड़ान की ताजा स्थिति अवश्य जांच लें। मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए यात्रियों को एयरलाइन की वेबसाइट से जुड़े रहने की सलाह दी गई है।
इससे पहले, एयरलाइन ने बुधवार को भी इसी तरह का एक अपडेट जारी किया था। एयरलाइन ने एक्स पोस्ट में लिखा, "कोलकाता (सीसीयू) में खराब मौसम (भारी बारिश) के कारण, सभी प्रस्थान/आगमन और उनसे संबंधित उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति पर नज़र रखें।"
इससे पहले, दिल्ली एयरपोर्ट ने बुधवार को यात्री परामर्श जारी किया था। एयरपोर्ट ने लोगों को संभावित देरी से बचने के लिए दिल्ली मेट्रो जैसे वैकल्पिक परिवहन साधनों का उपयोग करने की सलाह दी थी।
दिल्ली एयरपोर्ट ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, "दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भारी बारिश और जलभराव के कारण, दिल्ली हवाई अड्डे से आने-जाने वाला सड़क यातायात वर्तमान में सामान्य से धीमा है। हम यात्रियों को सलाह देते हैं कि संभावित देरी से बचने के लिए दिल्ली मेट्रो जैसे वैकल्पिक परिवहन साधनों पर विचार करें। नवीनतम उड़ान जानकारी के लिए, कृपया अपनी संबंधित एयरलाइन से सीधे संपर्क करें। आपकी समझ के लिए धन्यवाद, और किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है।"
Tagsदिल्लीखराब मौसम से स्पाइसजेट की उड़ानों पर असरस्पाइसजेटDelhiSpiceJet flights affected due to bad weatherSpiceJet
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





