छत्तीसगढ़

उरला पुलिस ने कैलाश नगर में बदमाश को दबोचा

Nilmani Pal
1 Jan 2026 5:24 PM IST
उरला पुलिस ने कैलाश नगर में बदमाश को दबोचा
x

रायपुर। पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उरला पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।आरोपी तोरण वर्मा चाकू लहराते गिरफ्तार किए गए है, पुलिस महानिरीक्षक रायपुर जोन ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकरायपुर के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक (नगर) तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना उरला क्षेत्र में निरंतर सघन चेकिंग एवं पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी दौरान दिनांक 01 जनवरी को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सार्वजनिक कैलाश नगर झंडा चौक पर हथियार लहराकर लोगों को भयभीत कर रहा है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक चंद्रवंशी के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी तोरण वर्मा को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक हथियार 14 इंच चाकू बरामद किया गया, जिसे मौके पर विधिवत पंचनामा तैयार कर जप्त किया गया।

उक्त आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 02/26, धारा 25 एवं 27 आयुध अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा हथियार के स्रोत के संबंध में पूछताछ जारी है। रायपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि अथवा हथियारों से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

नाम आरोपी

तोरण वर्मा पिता बुद्धेश्वर वर्मा 23 साल झंडा चौक कैलाश नगर बिरगांव

Next Story