छत्तीसगढ़

महिला आरक्षक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, कपड़े भी फाड़ दिए प्रदर्शनकारियो ने

Nilmani Pal
1 Jan 2026 5:16 PM IST
महिला आरक्षक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, कपड़े भी फाड़ दिए प्रदर्शनकारियो ने
x

रायगढ़। लैलूंगा विधानसभा में आने वाले तमनार ब्लॉक में जिंदल उद्योग को आबंटित गारे पेलमा सेक्टर-1 की कोयला खदान आबंटित होने के बाद इसके लिए हुई जनसुनवाई के विरोध में 12 दिसंबर से जारी आंदोलन से पहले जिंदल उद्योग द्वारा अपने कोल ब्लॉक की जनसुनवाई को निपटाने के लिए प्रस्तावित स्थल से दूसरी जगह कराए जाने के बाद यह मामला लगातार तूल पकड़ता चला गया।

बीते 27 दिसंबर को अचानक आंदोलनकारियों व पुलिस के बीच एक सड़क दुर्घटना के बाद हुआ विवाद इतना तूल पकड़ गया कि पथराव, आगजनी के साथ-साथ पुलिस के एक एसडीओपी, तमनार थाना प्रभारी कमला पुसाम सहित एक महिला आरक्षक के साथ बदसलूकी तक कर दी गई। अब इस मामले में भले ही जिला प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच चर्चा के बीच यह आंदोलन समाप्त हो गया है, लेकिन अब एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों की चुप्पी चर्चा में है।

वहीं एक महिला आरक्षक के साथ आंदोलनकारियों द्वारा बर्बरता करते हुए उसके कपड़े फाड़कर उसे अपमानित करने का शर्मनाक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक के बाद एक आंदोलनकारी महिला आरक्षक के कपड़े फाड़ते नजर आ रहे हैं और वह हाथ जोड़कर दया की भीख मांगती हुई दिखाई दे रही है।

Next Story
null