भारत
मासूम के साथ मां ने कुएं में कूदकर दी जान, इलाके में पसरा मातम
jantaserishta.com
1 Jan 2026 5:17 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
मचा कोहराम.
बीड: महाराष्ट्र के बीड से दर्दनाक घटना आई है. 23 साल की महिला अपने साढ़े तीन साल के बेटे को गोद में लेकर कुएं में कूद कई. यह घटना बीड तहसील के लिम्बारुई गांव के पास दारड़े बस्ती इलाके में हुई. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
एजेंसी के अनुसार. मृतकों की पहचान 23 वर्षीय प्राजक्ता रमेश्वर दारड़े और साढ़े तीन साल के बेटे वेदांत के रूप में हुई है. सुबह के समय प्राजक्ता बेटे को लेकर घर से निकली थी. परिवार वालों को लगा कि वह किसी काम से बाहर गई होगी, लेकिन काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई.
परिवार के सदस्यों ने आसपास के इलाके में खोजबीन शुरू की. इसी दौरान उन्हें घर से करीब 300 मीटर दूर स्थित एक कुएं के पास महिला की चप्पलें दिखाई दीं. आशंका होने पर जब कुएं में झांककर देखा गया तो महिला का शव पानी में नजर आया. इसके बाद तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से महिला के शव को बाहर निकाला गया. हालांकि कुएं में पानी अधिक होने के कारण बच्चे का शव तुरंत नहीं मिल सका. प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए चार से पांच बिजली के पंप लगाकर कुएं का पानी निकालना शुरू किया.
लगातार पांच से छह घंटे तक पानी निकाले जाने के बाद मासूम का शव मिल सका. दोनों के शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल महिला द्वारा यह खौफनाक कदम उठाने के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है. पुलिस का कहना है कि पारिवारिक स्थिति, मानसिक तनाव या किसी अन्य कारण की भी जांच की जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से जांच जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





