छत्तीसगढ़

उरला के फैक्ट्री हादसा, केमिकल के आग से झुलसे श्रमिक की मौत

Shantanu Roy
18 April 2026 6:22 PM IST
उरला के फैक्ट्री हादसा, केमिकल के आग से झुलसे श्रमिक की मौत
x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में स्थित एम.पी. पाली प्रिंट एंड पैक कंपनी, पठारीडीह रोड में हुए एक फैक्ट्री हादसे में श्रमिक रमेश प्रधान की मौत का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रमेश प्रधान इस फैक्ट्री में मजदूरी का कार्य करता था और मूल रूप से उड़ीसा का निवासी था। दिनांक 16 जुलाई 2025 की शाम लगभग 07 बजे फैक्ट्री परिसर में पेंट निर्माण में उपयोग होने वाले केमिकल में अचानक आग लग गई, जिसमें रमेश प्रधान गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए कालड़ा अस्पताल, पचपेड़ी नाका, रायपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी रहा।

उपचार के दौरान करीब 22 अगस्त 2025 को रमेश प्रधान की मृत्यु हो गई। आरोप है कि इस घटना की सूचना संबंधित फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा न तो पुलिस थाना उरला को दी गई और न ही श्रम विभाग को अवगत कराया गया। इस पूरे मामले को लेकर आरटीआई कार्यकर्ता पंकजदास द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर जांच की गई, जिसमें यह तथ्य सामने आया कि फैक्ट्री में सुरक्षा उपकरणों की भारी कमी थी और श्रमिकों को आवश्यक सुरक्षा साधन उपलब्ध नहीं कराए गए थे। जांच रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा उपेक्षापूर्ण तरीके से कार्य कराया जा रहा था, जिससे इस प्रकार की दुर्घटना हुई। घटना की सूचना छिपाने और आवश्यक प्रक्रिया का पालन न करने के कारण मामले को गंभीर माना गया है। इस संबंध में उरला पुलिस द्वारा अपराध धारा 106(1) एवं 238 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

आवेदन पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने घटना के बाद न तो एफआईआर दर्ज कराई और न ही किसी सरकारी विभाग को सूचना दी। मृतक के परिजनों को भी समय पर जानकारी नहीं दी गई। बताया गया है कि इस फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी लंबे समय से की जा रही थी और श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिससे बार-बार दुर्घटनाओं की स्थिति बन रही है। स्थानीय स्तर पर इस घटना को लेकर श्रमिक सुरक्षा और औद्योगिक इकाइयों में नियमों के पालन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि क्या फैक्ट्री में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, सुरक्षा उपकरण और आपातकालीन प्रबंधन के मानक पूरे किए गए थे या नहीं। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
Tagsरायपुरउरला थानाफैक्ट्री हादसाएमपी पाली प्रिंट एंड पैकरमेश प्रधानश्रमिक मृत्युकेमिकल आगपेंट फैक्ट्रीसुरक्षा लापरवाहीऔद्योगिक दुर्घटनाकालड़ा अस्पतालपचपेड़ी नाकाउड़ीसा श्रमिकएफआईआर नहींसूचना छुपानाश्रम विभागपुलिस जांचबीएनएस धारा 106बीएनएस धारा 238फैक्ट्री सुरक्षासुरक्षा उपकरणआग दुर्घटनाऔद्योगिक लापरवाहीआरटीआई शिकायतपंकजदासउरला फैक्ट्रीमजदूर हादसाजांच रिपोर्टकंपनी प्रबंधनसुरक्षा मानकरायपुर समाचारछत्तीसगढ़ फैक्ट्रीश्रमिक अधिकारऔद्योगिक सुरक्षागंभीर मामलापुलिस विवेचनाRaipurUrla Police StationFactory AccidentMP Pali Print and PackRamesh PradhanWorker DeathChemical FirePaint FactorySafety NegligenceIndustrial AccidentKalda HospitalPachpedi NakaOdisha WorkersNo FIRHiding InformationLabour DepartmentPolice InvestigationBNS Section 106BNS Section 238Factory SafetySafety EquipmentFire AccidentIndustrial NegligenceRTI ComplaintPankaj DasUrla FactoryWorker AccidentInvestigation ReportCompany ManagementSafety StandardsRaipur NewsChhattisgarh FactoryWorkers RightsIndustrial SafetySerious Case
Next Story