छत्तीसगढ़

रायपुर शहर में वारंटियों के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 53 अरेस्ट

Nil dhankar
18 April 2026 6:00 PM IST
रायपुर शहर में वारंटियों के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता,  53 अरेस्ट
x

रायपुर। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में वारंटियों की धरपकड़ हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान को पश्चिम जोन के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के मार्गदर्शन और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया गया। अभियान के तहत पुलिस बल की अलग-अलग टीमों का गठन कर सुनियोजित कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

अभियान के दौरान 02 दिनों की सघन कार्यवाही में थाना पुरानी बस्ती, डी.डी. नगर, आमानाका, आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, न्यू राजेन्द्र नगर, टिकरापारा एवं मुजगहन क्षेत्र में वारंटियों की तलाश एवं गिरफ्तारी की गई। इस दौरान 22 स्थायी वारंट एवं 31 गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की गई।

इस प्रकार 53 स्थायी/गिरफ्तारी वारंटों की तामिली करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। वारंटियों के विरुद्ध इस प्रकार का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Next Story