छत्तीसगढ़

रायपुर में बोले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, मेरा एक विजन रहा है 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट'

Nil dhankar
2 Jun 2025 3:14 PM IST
रायपुर में बोले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, मेरा एक विजन रहा है बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट
x

रायपुर। रायपुर में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "मैंने यह बात कही है कि मैं बहुत लंबे समय तक अपने आपको केंद्र की राजनीति में नहीं देखता हूं। मेरा राजनीति में आने का एकमात्र कारण बिहार और बिहारी रहे हैं...मेरा एक विजन रहा है 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' और मैं चाहता हूं कि मेरा राज्य बिहार विकसित राज्यों की श्रेणी में बराबरी पर आकर खड़ा हो।

आगे उन्होंने कहा मैंने पार्टी के सामने अपनी इच्छा जाहिर की थी कि मैं अब जल्द बिहार वापस जाना चाहता हूं...मेरी पार्टी अभी भी मूल्यांकन कर रही है कि क्या मेरे अभी विधानसभा चुनाव लड़ने से पार्टी को फायदा होगा या नहीं..."।

बता दें कि आज केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे राजधानी रायपुर पहुंचे है।


Next Story
null