भारत

मर्डर का LIVE वीडियो, तलवार और चाकू चला, देख सिहर जाएंगे

jantaserishta.com
2 Jun 2025 3:03 PM IST
मर्डर का LIVE वीडियो, तलवार और चाकू चला, देख सिहर जाएंगे
x
वीडियो सामने आया.
बेंगलुरु: कर्नाटक के कोप्पल जिले के तवर्गेरा शहर में एक 35 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर चन्नप्पा हुसैनप्पा नरिनाल की संपत्ति विवाद और पारिवारिक दुश्मनी के चलते बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस घटना को अंजाम देने वाले सात आरोपियों को कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दिल दहला देने वाली ये अपराध CCTV और एक राहगीर के मोबाइल फोन में कैद हो गई, जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई.
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान रवि, प्रदीप, मंजूनाथ, नागराज, मंजूनाथ, गौतम और प्रमोद के रूप में हुई है. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश और सामूहिक इरादे से अपराध करने के आरोप में मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि ये हमला सुनियोजित था और जांच में कुछ अन्य लोगों के इस हत्याकांड में मदद करने या साजिश रचने की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है.
पुलिस के अनुसार, ये घटना शनिवार रात करीब 10 बजे सिंधनूर सर्कल के पास एलजे अय्यंगर बेकरी के नजदीक हुई जो स्थानीय पुलिस स्टेशन से महज एक किलोमीटर की दूरी पर है. मृतक चन्नप्पा पर सात लोगों ने तलवार और चाकू से हमला कर दिया. हमलावरों ने मृतक की गर्दन, सिर, पीठ और हाथ पैरों पर वार किया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई. ये घटना बेकरी के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है.
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि हमलावर बेकरी के अंदर मृतक पर हमला कर देते हैं और फिर उन्हें घसीटकर बाहर निकालते हैं और तब तक हमला करते रहे, तभी उनकी मौत नहीं हो गई. पुलिस का कहना है कि ये हमला दो मिनट के अंदर अंजाम दिया गया और हमलावर मौके से फरार हो गए.
मृतक के बड़े भाई दुरूगप्पा नरिनाल ने पुलिस को बताया कि उनका परिवार और एक अन्य व्यक्ति के बीच संपत्ति विवाद चल रहा था. उन्होंने दावा किया कि मुख्य आरोपियों में से एक रवि ने हाल के दिनों में उनके परिवार के किसी भी व्यक्ति को जान से मारने की खुलेआम धमकी दी थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story