छत्तीसगढ़

बुजुर्ग को 2 लोगों ने उतारा मौत के घाट, लाठी डंडे से पीटा

Nilmani Pal
20 Jun 2025 3:12 PM IST
बुजुर्ग को 2 लोगों ने उतारा मौत के घाट, लाठी डंडे से पीटा
x
छग

बिलासपुर। बिलासपुर में पिछले कुछ समय से अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते जा रहा है। यहां आए दिन लूट, चाकूबाजी, हत्या जैसी कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर न्यायधानी में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के हिर्री थाना क्षेत्र के अटर्रा गांव में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां एक बुजुर्ग की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। आपसी विवाद और गाली-गलौच करने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया है। मारपीट में एक महिला भी घायल हुई है। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Next Story
null