छत्तीसगढ़

गणित अंग्रेज़ी और विज्ञान में फेल हुए 26 स्टूडेंट्स, इस स्कूल में 10वीं का रिजल्ट रहा चिंताजनक

Nil dhankar
20 Jun 2025 2:57 PM IST
गणित अंग्रेज़ी और विज्ञान में फेल हुए 26 स्टूडेंट्स, इस स्कूल में 10वीं का रिजल्ट रहा चिंताजनक
x
छग

धमतरी। लोहरसिंह गांव स्थित शासकीय हाई स्कूल का दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष बेहद चिंताजनक रहा। कुल 34 विद्यार्थियों में से केवल 8 ही पास हो सके, जिससे स्कूल का परिणाम महज़ 23 प्रतिशत पर सिमट गया। इस निराशाजनक प्रदर्शन से नाराज़ ग्रामीणों और पालकों ने स्कूल परिसर में ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्कूल में गणित, अंग्रेज़ी और विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई सही ढंग से नहीं होती। शिक्षकों पर केवल गाइड के सहारे पढ़ाने का आरोप लगाया गया है। पालकों का कहना है कि कई विषयों का सिलेबस वर्षभर में पूरा नहीं हो पाया जिससे छात्रों को वार्षिक परीक्षा की तैयारी का पूरा अवसर नहीं मिला।

जानकारी के अनुसार इस वर्ष 34 विद्यार्थियों ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में भाग लिया, जिसमें से 19 छात्र फेल हो गए, जबकि 7 छात्रों को पूरक परीक्षा (सप्लीमेंट्री) का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि यह स्थिति बीते दस वर्षों से बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कई बार शिक्षकों के स्थानांतरण या निलंबन की मांग की गई, मगर प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन ही मिला।

Next Story
null