भारत

पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर ने की खुदकुशी, मोर्चरी हाउस के सामने गोली मारी

jantaserishta.com
20 Jun 2025 2:39 PM IST
पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर ने की खुदकुशी, मोर्चरी हाउस के सामने गोली मारी
x
मचा हड़कंप.
रोहतक: हरियाणा पुलिस में तैनात एक सब इंस्पेक्टर ने रोहतक में पीजीआई के मोर्चरी हाउस के सामने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। मृतक का नाम पवन बताया जा रहा है, जो रोहतक के सुंदाना गांव का रहने वाला था।
जानकारी के अनुसार, रोहतक के पीजीआई स्थित मोर्चरी हाउस के सामने एक शख्स ने सुबह करीब आठ बजे के आसपास खुद के सिर में गोली मार ली। जैसे ही गोली की आवाज आई तो वहां ड्यूटी दे रहे पीजीआई के सिक्योरिटी गार्ड दौड़कर घटनास्थल पहुंचे। इसके बाद उन्होंने एक शख्स को खून से लथपथ हालात में पड़ा हुआ देखा और इसके बारे में उन्होंने अपने इंचार्ज को सूचित किया। सिक्योरिटी इंचार्ज ने तुरंत ही पुलिस को इस घटना के बारे में बताया।
बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात पवन की पोस्टिंग झज्जर में थी और रोहतक में वे परिवार के साथ रहते थे। उन्होंने शुक्रवार सुबह सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
डीएसपी गुलाब सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे के करीब सूचना मिली थी कि एक शख्स ने पीजीआई के मोर्चरी हाउस के सामने गोली मारकर सुसाइड किया है। इसके बाद जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पता चला कि मृतक पवन कुमार सुंदाना गांव का रहने वाला है और वह हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे।
उन्होंने बताया कि उनके सुसाइड की वजह का पता नहीं चल पाया है और परिवार से भी इस मामले में पूछा जाएगा। पता चला है कि उन्होंने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी है। पवन की पोस्टिंग झज्जर में थी, लेकिन वे फिलहाल अपने घर पर आए हुए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौके से एक पिस्टल भी बरामद की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story