छत्तीसगढ़

सस्ती कार के नाम पर टीवीएस मैनेजर से 16 लाख की ठगी, मामला दर्ज

Shantanu Roy
21 May 2026 10:30 PM IST
सस्ती कार के नाम पर टीवीएस मैनेजर से 16 लाख की ठगी, मामला दर्ज
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। बिलासपुर में सस्ते दाम पर कार दिलाने का झांसा देकर एक टीवीएस कंपनी के मैनेजर से 16 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, घुरू गोकुलधाम निवासी प्रतीक कुमार सोनी टीवीएस कंपनी मुंगेली में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनका परिचय मुंगेली निवासी लक्ष्य सोनी से हुआ था, जिसने उन्हें अपनी कंपनी “बिट किंग एसएमएस” के माध्यम से सस्ते दाम पर कार, बाइक और इलेक्ट्रॉनिक सामान उपलब्ध कराने का दावा किया था।
आरोपी ने अगस्त 2024 में मैनेजर को एमजी हेक्टर कार बेहद कम कीमत में दिलाने का ऑफर दिया। उसने कहा कि 24 लाख रुपये की कार मात्र 12.2 लाख रुपये में उपलब्ध कराई जाएगी। इस झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग किस्तों में बैंक ट्रांसफर और यूपीआई के जरिए कुल 12.22 लाख रुपये आरोपी को दे दिए। कुछ समय बाद आरोपी ने नवंबर 2024 में कार उपलब्ध करा दी, जिससे पीड़ित का विश्वास और बढ़ गया। इसके बाद आरोपी ने एक और योजना बनाते हुए महिंद्रा थार और स्विफ्ट कार सस्ते में दिलाने का लालच दिया। थार की कीमत 18 लाख से अधिक बताते हुए उसे 7.60 लाख रुपये में देने और स्विफ्ट को 10 लाख की जगह 6.11 लाख रुपये में उपलब्ध कराने का दावा किया गया।
पीड़ित ने इस बार भी आरोपी की बातों पर भरोसा कर पैसे ट्रांसफर कर दिए। बाद में सामने आया कि तीनों गाड़ियां फाइनेंस पर ली गई थीं। आरोपी ने भरोसा दिलाया था कि छह महीने में फाइनेंस क्लियर कर देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जांच में यह भी सामने आया कि पीड़ित से कुल 25 लाख 93 हजार रुपये लिए गए, जबकि गाड़ियों के नाम पर केवल 9 लाख 50 हजार रुपये ही खर्च किए गए। शेष करीब 16 लाख 43 हजार रुपये आरोपी ने अपने पास रख लिए।
मामले की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी लक्ष्य सोनी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318 और 4 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि क्या इस तरह की ठगी के अन्य मामले भी आरोपी से जुड़े हैं। वहीं, आरोपी की तलाश और पूछताछ जारी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा है कि सस्ते दामों के लालच में लोग बड़े आर्थिक नुकसान का शिकार हो रहे हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी तरह के निवेश या खरीदारी से पहले पूरी तरह सत्यापन जरूर करें।
Tagsबिलासपुर ठगी मामलासस्ती कार धोखाधड़ीटीवीएस मैनेजर ठगीमहिंद्रा थार फ्रॉडएमजी हेक्टर स्कैममुंगेली आरोपीछत्तीसगढ़ पुलिस जांचछत्तीसगढ़ पुलिसBilaspur fraud casecheap car fraudTVS manager fraudMahindra Thar fraudMG Hector scamMungeli accusedChhattisgarh police investigationChhattisgarh policeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story