छत्तीसगढ़

रायपुर कमिश्नरेट में 60 नव-नियुक्त उप निरीक्षकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

Shantanu Roy
1 Jun 2026 11:38 PM IST
रायपुर कमिश्नरेट में 60 नव-नियुक्त उप निरीक्षकों का प्रशिक्षण प्रारंभ
x
छग
Raipur. रायपुर। कमिश्नरेट रायपुर में पदस्थ 60 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों का पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर सभी नव चयनित उप निरीक्षकों को रायपुर कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में शेड्यूल के अनुसार प्रशिक्षण हेतु पदस्थ किया गया। प्रशिक्षण के बाद सभी उप निरीक्षक अपने-अपने थानों में रवाना हो गए।
पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने सभी नव पदस्थ उप निरीक्षकों को संबोधित करते हुए उन्हें पुलिस सेवा की गरिमा, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग आमजन के विश्वास का प्रतीक है, इसलिए प्रत्येक अधिकारी का दायित्व है कि वह संवेदनशीलता, निष्पक्षता और पेशेवर दक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे।
उन्होंने नव उप निरीक्षकों को कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, महिला एवं बच्चों की सुरक्षा तथा आम नागरिकों के प्रति सहयोगात्मक और सकारात्मक व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर ने यह भी कहा कि नई पीढ़ी के अधिकारी अपनी ऊर्जा, क्षमता और समर्पण के साथ पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएंगे।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी उप निरीक्षकों को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी गईं और उम्मीद जताई गई कि वे रायपुर पुलिस की कार्यसंस्कृति को और प्रभावी बनाएंगे तथा जनता को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सभी नव चयनित उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इन नियुक्तियों से थाना स्तर पर पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद है।
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबेल, पुलिस उपायुक्त मध्य उमेश गुप्ता, पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डॉ. अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम, सहायक पुलिस कमिश्नर निलेश द्विवेदी, निरीक्षक अनीष सारथी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने इस अवसर को नए अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण शुरुआत बताते हुए कहा कि इससे राजधानी की पुलिस व्यवस्था को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
Tagsरायपुरपुलिस कमिश्नरेटडॉ संजीव शुक्लाउप निरीक्षक प्रशिक्षण60 प्रशिक्षु उप निरीक्षकरायपुर पुलिसथानों में पदस्थापनाकानून व्यवस्थापुलिसिंगछत्तीसगढ़ पुलिसRaipurPolice CommissionerateDr. Sanjeev ShuklaSub Inspector Training60 Trainee Sub InspectorsRaipur PolicePosting in Police StationsLaw and OrderPolicingChhattisgarh Policeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story