भारत
एनकाउंटर के बाद बदमाश ने पुलिसकर्मियों से की अजीबोगरीब मांग, सबको चौंका दिया
jantaserishta.com
1 Jun 2026 6:00 PM IST

x
देखें वीडियो.
मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर की रामराज थाना पुलिस ने एक मुठभेड़ में शातिर बदमाश इनाम को गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जब बाइक सवार इनाम को रुकने का इशारा किया, तो उसने खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया था. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिससे बदमाश घायल हो गया. पुलिस ने उसे उपचार के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया. पूछताछ में सामने आया कि पकड़े गए बदमाश पर लूट, चोरी और गैंगस्टर जैसे दर्जनभर से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.
रामराज थाना पुलिस जमालपुर नहर पटरी पर मुस्तैदी से चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचा. पुलिस को देखकर उसने भागने के लिए सीधे फायरिंग झोंक दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल होने के बाद जब पुलिस ने उसे दबोचा, तो उसके पास से एक संदिग्ध मोटरसाइकिल, एक तमंचा और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए गए. मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की.
इस पूरे एनकाउंटर के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. आमतौर पर गोली लगने के बाद अपराधी दर्द से कराहते हैं, लेकिन यहां नजारा बिल्कुल उलट था. जमीन पर पड़ा घायल बदमाश इनाम दर्द से चिल्लाने के बजाय पुलिस अधिकारियों से बेहद अजीब अंदाज में बीड़ी पिलाने की गुहार लगा रहा था, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर छाया हुआ है.
मामला रविवार शाम जमालपुर नहर पटरी पर संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान के दौरान का है. इसी दौरान जमीन पर पड़ा घायल बदमाश कराहते हुए कहता है- 'साहब, बीड़ी पिलवा दीजिये....या 'बड़ी गोल्ड' ही पिला दो' उसकी बात सुनकर पुलिसवाले भी हैरत में पड़ जाते हैं.
Tagsमुजफ्फरनगरमुजफ्फरनगर न्यूज़मुठभेड़मुजफ्फरनगर पुलिसMuzaffarnagarMuzaffarnagar NewsEncounterMuzaffarnagar Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





