छत्तीसगढ़

गरियाबंद के शराब दुकान में मिलावटी का चल रहा खेल, सेल्समैन और कोचियों की मिलीभगत

Nil dhankar
3 Dec 2025 5:22 PM IST
गरियाबंद के शराब दुकान में मिलावटी का चल रहा खेल, सेल्समैन और कोचियों की मिलीभगत
x

गरियाबंद। छुरा शराब दुकान में मिलावटी शराब बनाकर कोचियों के माध्यम से गांव-गांव खपाया जा रहा है। इस मामले की शिकायत भाजपा नेता ने आबकारी मंत्री और आयुक्त से की है। उन्होंने शिकायत पत्र में कहा है कि प्लेसमेंट एजेंसी के साथ साठगांठ कर सहायक आबकारी आधिकारी स्थानीय होने का फायदा उठा रहे। भाजपा नेता ने बगैर नियुक्ति पत्र के अपने रिश्तेदारों को दुकान में नियुक्त कराने का भी आरोप लगाया है। वहीं एडीईओ ने सभी आरोप को निराधार बताया है।

गरियाबंद के वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण ठाकुर ने विगत दिनों आबकारी मंत्री और आयुक्त आबकारी को शिकायत पत्र लिखा है, जिसमें जिले के सहायक आबकारी आधिकारी लालजी दीवान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि छुरा शराब दुकान में शराब में पानी मिलावट होता है, जिसे गांव-गांव कोचियों के माध्यम से खपाया जाता है।

इन करतूतों की पोल न खुल जाए इसलिए सहायक आबकारी आधिकारी अनुभवी वर्करों को निकालकर बगैर नियुक्ति प्रकिया के ही अपने परिचित और करीबी लोगों को नौकरी पर रखवाया है। इस करतूत में प्लेसमेंट एजेंसी की भी साठगांठ बताई गई है।नियम विरुद्ध रखे गए कर्मी न तो यूनिफार्म में होते हैं न ही बेच बिल्ला लगाए होते हैं। फिर भी लाइसेंसी दुकानों में वे नियम विरुद्ध दुकान संचालन में दिखते हैं।


Next Story
null