कलेक्टर कैम्पस से सटे गार्डन और ऑक्सीजोन में जुआ-सट्टा और सेक्सुअल एक्टिविटी, प्रशासन अनजान

रायपुर। रायपुर कलेक्ट्रेट से सटे ऑक्सीजोन रवि नगर अय्याशी का अड्डा बन गया है, बड़े नामचीन लोगों द्वारा बिना अनुमति और बिना पट्टा के वहां क्लबों का निर्माण किया जबकि ऑक्सीजोन में किसी प्रकार का निर्माण की अनुमति नहीं देता है, रवि नगर के लोगों का कहना है कि भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से क्लब का निर्माण किया गया है, जो पूर्णतया अवैध है ऑक्सीजोन में किसी प्रकार का निर्माण की अनुमति राज्य शासन से अनुमति बगैर किसी प्रकार के निर्माण की वैधता नहीं मानी जाएंगी।
कुछ अमीरों और उद्योगपतियों ने ऑक्सीजोन में आना जाना शुरू किया और फिर लाफिंग क्लब बनाया जिसके बाद धार्मिक आयोजन किया अब इसी आड़ में क्लब निर्माण कर पूरी रात और दिन अय्याशी और नशाखोरी का सुरक्षित अड्डा बना लिया है, दारू का अड्डा बन गया है, रवि नगर कॉलोनी निवासियों ने जिला और पुलिस प्रशासन से इसकी शिकायत की है, शांति पाने ऑक्सीजोन पहुंचने वाले साफ़ सुथरे लोग छेड़छाड़ के शिकार हो रहे है, ऑक्सीजोन अब ऑक्सीजोन नहीं रहा लव गार्डन बन गया नगर निगम का चौकीदार भी बिकाऊ है दारू पीता है लड़के लड़कियों को क्लब उपयोग करने के लिए 500 रुपये प्रति घंटे की तरफ़ से उपलब्ध कराता है। ऑक्सीजन में सुरक्षित जगह। अब सवाल उठता है कि ऑक्सीजोन के अंदर क्लब का निर्माण किसने किया है और किसकी अनुमति से निर्माण हुआ और अनुमति देने का अधिकार राज्य शासन के अलावा किसी और के पास तो नहीं।
सुबह और शाम ऑक्सीजोन में लड़के लड़कियाँ नक़ली थर्ड जेंडर का वेश बदलकर लड़के लोग भी पैसा हथियाने का नया तरीक़ा लेकर गार्डन पहुंच जाते है, पुलिस की आँख में बिलकुल भी नहीं दिखता इस तरह की अवैध गतिविधियां ऑक्सीजोन जैसे बड़े गार्डन में कलेक्टर कैंपस में हो रही है। कलेक्टर कैंपस के पास स्थित दोनों गार्डन लव गार्डन के नाम से देशभर में जाना जाने लगा है। अब अवैध सेक्सुअल एक्टिविटी का दंश झेल रहा ऑक्सीजोन और कलेक्टर कैम्पस का गार्डन।





